भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलते ही कांग्रेसियों ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

गुवाहाटी: वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलते ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि असम में AASU यानी ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और कांग्रेस के 150 से ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। फिलहाल, कांग्रेस की यात्रा तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस पर तंज कसा और 150 से ज्यादा नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी है। रविवार को उन्होंने लिखा, ‘मुझे यह मानना पड़ेगा कि राहुल गांधी की भारत बस न्याय यात्रा ने असम में काफी प्रभाव डाला है। असम कांग्रेस और AASU के 150 से ज्यादा नेताओं ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। अंकिता दत्ता, बिस्मिता गोगोई और दीपांक कुमार नाथ ने अच्छा फैसला लिया।’

खास बात है कि दत्ता यूथ कांग्रेस असम की पूर्व अध्यक्ष थीं। बीते साल अप्रैल में उन्होंने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अप्रैल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। खबर है कि दत्ता के परिवार की चार पीढ़ियां कांग्रेस की सदस्य रही हैं।

इसे लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी कांग्रेस की यात्रा पर तंज कस दिया है। उन्होंने लिखा, ‘अपनी राजनीतिक जीवन में पहली बार ऐसी ‘न्याय यात्रा’ देख रहा हूं, जो जिन जगहों से जा रही है पार्टी वहां हार रही है और पार्टी के कार्यकर्ता भी उनकी विचारधारा त्याग कर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!