108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे अखंड रामायण का पाठ

भोपाल:प्रदेश भाजपा कार्यालय भी राममय हो गया है। प्रदेश कार्यालय में रविवार सुबह से अखंड रामायण का पाठ आयोजित होगा। अखंड रामायण बैठने से पहले यहां पर स्थिति मंदिर में व्यापक तैयारी की जा रही है। राम मंदिर का बैनर बनाया जा रहा है। जगह-जगह भगवान श्रीराम के चित्र यहां पर लगाए जाएंगे। अखंड रामायण पाठ में प्रदेश भाजपा के अधिकांश नेता शामिल होंगे।

22 जनवरी को भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। इसे लेकर भाजपा द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है।  पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा। हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सीएम यादव चित्रकूट और शिवराज ओरछा में करेंगे पूजा  
22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट में रहेंगे और इस दौरान वे यहां पर पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा में रहेंगे। इस दौरान वे मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और यही से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखेंगे।

बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या से होगा लाइव प्रसारण
कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अखंड रामायण का पाठ 22 जनवरी को अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!