भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर में शनिवार को रहवासी इलाके में बदमाशों का आतंक देखने को मिला। यहां रात को कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और घर के बाहर खड़ी 1 दर्जन से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। यह पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.इधर घटना की शिकायत के बाद पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है। CCTV फुटेज के आधार पर उनकी शिनाख्ती की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले कमला नगर इलाके में भी वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थी। वहीं बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में गाड़ियों में तोड़फोड़ की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी है।









