भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह को लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव के पद के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं संजय कुमार शुक्ला को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
संजय शुक्ला लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर बने रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।










