प्रदेश भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम, CM बोले -भारत दुनिया में अपनी साख बढ़ा रहा हैं

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों के स्कूलों में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का आयोजन किया गया। भोपाल में सुभाष विद्यालय शिवाजी नगर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इसके साथ ही उनके साथ कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित हुई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री राके सिंह ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।  मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब भाग्यशाली है कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि आज से 100 साल पहले विवेकानंद जी ने घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। हम अपनी आंखों से देख रहे है कि भारत अपनी साख दुनिया में बना रहा है। साथ ही हर क्षेत्र में हमारे देश का मान सम्मान बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन हम सभी को प्रेरणा देने वाला है। वह अपन व्यक्तित्व और एक-एक कदम से हम सभी को रोमांचित और आनंदित करते हैं। विवेकानंद जी का जीवन प्रेरणा देने वाला रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!