अखिलेश यादव ने खोले मायावती के लिए रास्ते, कहा- ‘बात कर रही है कांग्रेस, उनका सम्मान करना चाहिए’

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. मंगलवार को मुख्यालय में विधायकों, पूर्व विधायकों व 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक में अखिलेश ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के लोकसभा चुनाव के दावेदारों के नाम और चुनाव को लेकर अपने सुझाव बंद लिफाफे में दिए.

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो एमओयू हुए थे क्या वो जमीन पर आ रहे हैं, क्या इंसेंटिव देने के लिए बजट में व्यवस्था की गई थी? समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में अखिलेश यादव ने कहा है कि मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं. वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए.बलिया में हमारी बात का गलत मतलब निकाला गया. हम चाहते हैं कि सब मिलकर बीजेपी से चुनाव लड़ें.
बड़ी लड़ाई के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है

अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी को पूरी ताकत से लगना होगा. उन्‍होंने कहा कि बड़ी लड़ाई के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है. सपा मुखिया ने कहा कि जितना वोट उन्हें पहले मिला था, उससे ज्यादा वोट इस बार सपा व गठबंधन के प्रत्याशियों को दिलाएं. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस बात का प्रचार कर रही है कि विकसित भारत बनेगा, क्या विकसित भारत किसानों के बिना आय बढ़े हो जाएगा?

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तभी बेहतर होगी जब किसान और गरीब खुशहाल होगा. समाजवादियों को जब मौका मिलेगा तो देश व प्रदेश के नौजवानों को सम्मान का रोजगार दिलाएंगे. हालांकि इससे पहले अखिलेश यादव ने मायावती के गठबंधन में आने का विरोध किया था. तब जयंत चौधरी ने भी अखिलेश यादव के बयानों का समर्थन किया था.

हालांकि इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इसके संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि समन्वय समिति मायावती से बात कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!