चाय-पकौड़े के साथ जेल के अंदर बर्थडे पार्टी करते नजर आए कैदी, जश्न का वायरल हुआ वीडियो – देखें VIDEO

लुधियाना: लुधियाना केंद्रीय जेल के भीतर कैदियों का जन्मदिन का जश्न मनाने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा किए गए क्लिप में कैदियों का एक समूह हाथ में गिलास लिए और पकौड़े खाते दिख रहा है. वहीं कैदी ‘‘मणि वीरे दा अज बड्डे है (आज मणि भाई का जन्मदिन है)” गाते भी सुने गए. ये सभी कैदी अरुण कुमार उर्फ मणि राणा का जन्मदिन मना रहे थे. वह हिमाचल प्रदेश के 2019 के लूट के एक मामले में विचाराधीन कैदी है.

जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने राणा के कब्जे से वीडियो रिकॉर्ड करने और अपलोड करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. उन्होंने बताया कि हालांकि, फोन टूटा मिला और फोन का डेटा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है.

अधिकारियों ने कहा कि राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, साथ ही 10 अन्य कैदियों की भी पहचान की गई है और स्थानीय पुलिस थाने को शिकायत भेज दी गई है.

सहायक पुलिस आयुक्त (लुधियाना पूर्व) गुरदेव सिंह ने कहा कि वायरल क्लिप में पहचाने गए सभी 11 कैदियों के खिलाफ जेल अधिनियम की धारा 52 ए (जेल मानदंडों का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

घटना को गंभीरता से लेते हुए महानिरीक्षक (जेल) आर के अरोड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उपमहानिरीक्षक (DIG), पटियाला रेंज, सुरिंदर सिंह सैनी घटना की पूरी जांच करेंगे.

यह पहली बार नहीं है कि पंजाब की जेल गलत कारणों से खबरों में हैं. पिछले साल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा था कि जेल सुरक्षा में सुधार की जरूरत है क्योंकि अपराधी जेलों के अंदर बैठकर रैकेट चला रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!