जगन्नाथ मंदिर ‘परिक्रमा’ गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक होगा पूर्ण

पुरी: ओडिशा के मुख्य सचिव पी.के. जेना ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर के आसपास ‘परिक्रमा’ या विरासत गलियारे का निर्माण 11 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

उन्होंने इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जिसका उद्घाटन 17 जनवरी को किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा, ”काम पूरा होने के बाद परियोजना मंदिर प्रशासन को सौंप दी जाएगी और पुलिस 14 जनवरी तक इलाके की सुरक्षा संभाल लेगी।”उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को ‘परिक्रमा’ परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर देश तथा विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन इस तीर्थनगरी में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की नई जगह बनायी जाएगी।
राज्य सरकार ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘प्रचार रथ’ भेजने की व्यवस्था की है।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व व्यवस्था) संजय कुमार ने कहा कि दर्शकों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए बिना किसी बाधा के ‘दर्शन’ की व्यवस्था की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!