मतादाता सूचियों का प्रकाशन आज, बदलाव के लिए मतदान केन्द्रों पर आयोजित होगा विशेष अभियान

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 06 जनवरी 2024 को एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि प्रारूप पर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रविवार, 7 जनवरी एवं रविवार, 21 जनवरी, 2024 को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत बीएलओ पूरे दिन मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा/स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन होगा। 02 फरवरी तक दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा साथ ही 08 फरवरी 2024 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।निर्वाचक नामावली मे नाम जुडवाने हेतु चार अर्हता तिथियां

उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने हेतु चार अर्हता तिथियां 1 जनवरी 2024, 01 अप्रेल 2024, 1 जुलाई 2024 एवं 1 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। निर्वाचन विभाग द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम जुडवाने हेतु साल में 04 अवसर (1 जनवरी, 1 अप्रेल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर) प्रदान किये गये हैं। मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक 6 जनवरी को 17 आयुवर्ग के ऐसे मतदाता जो दिनांक 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उन सभी पात्र मतदाता से प्रारूप 6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किये जाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन हेतु आनलाईन आवेदन कर सकते है। मतदाता सूची में मतदाता की प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग नवाचार के रूप में वोटर हेल्पलाईन ऐप जारी किया गया है। उक्त एप के माध्यम से एक ही स्थान पर पंजीकरण, सूचना, शिकायत आदि कार्य सम्पन्न हो सकते है।

उन्होंने कहा कि आम जनता को मतदाता सूची में पंजीकरण एवं संशोधन एवं अन्य से संबंधित जानकारी/शिकायत/सुझाव इत्यादि हेतु जिला स्तर पर जिला सम्पर्क केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसका टोल फ्री नम्बर 1950 है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!