इंदौर को मिल रही है आईटी के क्षेत्र में एक और नई सौगात

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 17 अक्टूबर को आईटी पार्क सिहांसा का लोकार्पण करेगें
इंदौर 14 अक्टूबर, 2019
इंदौर मध्यप्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहां आईटी के क्षेत्र में एक और नई सौगात मिलने जा रही है। मैग्नीफिसेंट एमपी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 17 अक्टूबर को ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में इस सौगात को लोकार्पित करेगें। यह सौगात इंदौर जिले के सिहांसा में आईटी पार्क के रूप में मिलेगी।
मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा ग्राम सिहांसा इंदौर में 107 एकड़ भूमि, मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रोनिक्स विकास निगम लिमिटेड भोपाल को आवंटित की गई थी। इस भूमि के विकास के लिये निर्माण एजेंसी के रूप में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल इंदौर को चयनित किया गया। इनके द्वारा इस भूमि पर 41 भूखण्ड़ों को विकसित किया गया तथा आईटी सेंटर भवन के निर्माण किया गया। इन कार्यों पर 116 करोड़ रूपये खर्च किये गये। कुल विकसित विभिन्न्‍ आकारों के 41 भूखण्ड़ों में से 17 भूखण्ड विभिन्न आईटी कंपनियों को आवंटित किये जा चुके है। शेष भूखण्ड़ों के आवंटन हेतु देश की विभिन्न आईटी कंपनियों द्वारा कार्य स्थल का भ्रमण किया जा रहा है। भूखण्ड क्रमांक-3 जिसका क्षेत्रफल 5 एकड़ पर 25 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से 1 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल का सर्व सुविधा युक्त आईटी सेंटर भवन का निर्माण किया गया है। भवन के भूतल पर पार्किंग एवं प्रथम से चतुर्थ तल तक 4 हजार वर्गफुट की 16 हाल बनाये गये है। भूखण्ड क्रमांक-3 के शेष भाग पर 36 करोड़ रूपये लागत का एक अतिरिक्त आईटी भवन का निर्माण प्रस्तावित है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!