‘औकात क्या है तुम्हारी…’ गाड़ी चालकों की हड़ताल के दौरान ड्राइवर पर भड़के कलेक्टर, जवाब आया- यही तो लड़ाई है… कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

शाजापुर। मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल अब स्थगित हो गई। मगर इस बीच ड्राइवरों से प्रशासनिक अधिकारियों की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह हड़ताल कर रहे ड्राइवरों से उनकी औकात को लेकर बात कर रहे हैं। ड्राइवरों के साथ बैठक के दौरान शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल एक ड्राइवर के ऊपर झल्लाते हुए बोले- क्या औकात है तुम्हारी? वहीं सामने से ड्राइवर ने जवाब में कहा कि यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं। 

दरअसल यह वीडियो सामने आया है मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से जहां शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल ने भरी बैठक में ड्राइवर से उसकी औकात को लेकर सवाल कर दिया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है।

इस मामले पर कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा- बीजेपी ऐसे निपटेगी ड्राइवरों से

शाजापुर कलेक्टर ड्राइवरों से कह रहे हैं कि तुम्हारी औक़ात क्या है?
इंदौर में ड्राइवरों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी रिवाल्वर निकाल रहे हैं।

मोदी जी,
पहले किसानों पर जुल्म और अब ड्राइवरों की औक़ात पूछ रहे हो

“ये अहंकार जल्द ही मिटेगा”

वहीं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष B V श्रीनिवास ने लिखा- गाड़ी चालकों की हड़ताल के मद्देनजर शाजापुर में बैठक के दौरान डीएम साहब तमतमाते हुए बोले : “औकात क्या है तुम्हारी?”
जवाब आया: “यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं।”

काले कानून वाली ये लड़ाई औकात की ही है कलेक्टर साहेब!

लेकिन अफसोस ये बात न तो आपके समझ आएगी और न ही आपके मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के।

  • सम्बंधित खबरे

    शाजापुर के मक्सी में पथराव-फायरिंग के बाद धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम 

    शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में विवाद और फायरिंग-पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। हिंसक घटना में जान गंवाने वाले…

    शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल

    शाजापुर जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर करेड़ी नाके के पास गोवंश को बचाने में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, दो आईसर और एक ट्रक आपस में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!