शाजापुर में नेशनल हाईवे पर एक-एक कर भिड़े तीन ट्रक, दर्दनाक हादसे में दो की मौत, चार घायल

शाजापुर जिले में शुक्रवार सुबह 4:30 बजे नेशनल हाईवे पर करेड़ी नाके के पास गोवंश को बचाने में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, दो आईसर और एक ट्रक आपस में टकरा गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, हाईवे पर बैठी दो गायों की भी हादसे में जान चली गई। हालांकि, गोवंश को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाए इससे पीछे आ रहा दूसरा वाहन उससे टकरा गया, जिसके बाद तीसरा वाहन उससे भीड़ गया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।घटना की सूचना मिलते ही यातायात और लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लालघाटी थाना टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को फोरलेन से हटाकर यातायात शुरू किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    शाजापुर के मक्सी में पथराव-फायरिंग के बाद धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम 

    शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार रात हुए दो पक्षों में विवाद और फायरिंग-पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। हिंसक घटना में जान गंवाने वाले…

    एमपी में बारिश के बीच मतदान, तेज आंधी में उड़े टेंट, कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं मतदाताओं में भारी उत्साह

    मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश में सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!