‘नया मंत्रिमंडल नए रिकॉर्ड बनाएगा’ शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

शपथ ग्रहण करने वाले सभी मंत्रियों को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हमेशा से आग्रह रहता है कि नया पुराना कुछ नहीं होता. काम करने वालों को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल नए रिकॉर्ड बनाएगा.

एमपी: शिवराज कैबिनेट में चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे विश्वास सारंग

मध्य प्रदेश में आज प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है. बता दें कि विश्वास सारंग शिवराज सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे. भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से विधायक है.

मोहन यादव कैबिनेट के सभी 28 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मोहन यादव कैबिनेट के सभी 28 मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है. मोहन यादव मंत्रिमंडल में कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

मध्य प्रदेश में आखिरकार कैबिनेट का विस्तार हो गया है. मोहन मंत्रिमंडल में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जबकि 4 राज्यमंत्री शामिल हैं. राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. हालांकि इस कैबिनेट में कुछ पुराने चेहरे जिन्हें मोहन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. वहीं कुछ पुराने चेहरे हैं जो शिवराज कैबिनेट में शामिल थे और उन्हें मोहन मंत्रिमंडल में भी जगह मिली है.

पुराने चेहरे जिन्हें मोहन मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली…
  • गोपाल भार्गव
  • मीना सिंह
  • बिसाहू लाल सिंह
  • भूपेंद्र सिंह
  • बृजेंद्र प्रताप सिंह
  • बृजेंद्र सिंह यादव
  • उषा ठाकुर
  • ओमप्रकाश सकलेचा
  • हरदीप सिंह डंग
  • डॉ प्रभुराम चौधरी
वे पुराने चेहरे जिन्हें मोहन मंत्रिमंडल में भी जगह मिली है…
  • राजेंद्र शुक्ला
  • जगदीश देवड़ा
  • तुलसी सिलावट
  • विजय शाह
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • इंदर सिंह परमार
  • प्रद्युमन सिंह तोमर

बता दें कि सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह और रहली से गोपाल भार्गव को इस बार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. भार्गव मौजूदा विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक हैं. भार्गव लगातार 9वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं. संघ की करीबी माने जाने वाली ऊषा ठाकुर को भी जगह नहीं मिली है.

गौरतलब है कि करण सिंह वर्मा, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राव उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विजय शाह, प्रदुम्न सिंह तोमर, चेतन कश्यप, नारायण कुशवाह, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, नागर सिंह चौहान, संपत्तिया उईके ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली.कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली. जबकि राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!