कुपोषण मिटाने के लिये विशेष प्रयास जरूरी : मंत्री श्रीमती इमरती देवी

इन्दौर । महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने आज पोषण पुनर्वास केन्द्र बाणगंगा का आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक दिश निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुये कहा कि प्रदेश में कुपोषण मिटाने के लिये विशेष प्रयास जरूरी हैं। इस अभियान में स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को संयुक्त रूप से मुहिम चलाना होगी। इस मुहिम को हमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर तक ले जाना होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भेजा जाना जरूरी है। इस मुहिम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र से बाहर निकले बच्चों को फॉलोअप भी जरूरी है। कुपोषण एक मानवीय और सामाजिक समस्या है। हम सब मिलकर इसका निदान कर सकते हैं। यह समस्या बहुत कठिन और चुनौतीपूर्ण है। मगर शिशु मृत्युदर कम करने के लिये हमें एक मुहिम चलाना होगी और कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका समय सीमा में इलाज कराना जरूरी है। कुपोषित बच्चों के परिजनों को केवल आंगनवाडी कार्यकर्ता ही ठीक ढंग से समझाइश दे सकती हैं। कुपोषित बच्चों की माता को 120 रूपये प्रतिदिन की दर से 14 दिन तक कुल 1680 रूपये दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि खून की कमी वाले कुपोषित बच्चों को रक्ताधान जरूरी है।
कार्यक्रम को संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री संध्या व्यास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सी.एल.पासी, श्री रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक श्री व्ही.पी.एस.राठौर एवं अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!