अयोध्या के लिए भारतीय रेलवे ने कसी कमर, रामनगरी के लिए 1000 विशेष ट्रेनें चलेंगी

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के लिये होने जा रहे आयोजन के मद्देनजर भारतीय रेलवे भी कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहता है। इसी दिशा में भारतीय रेलवे अपनी कमर कस कर तैयार है और लाखों की तादाद में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या के मद्देनजर देशभर अयोध्या के लिये विशेष ट्रेनें चलाने की योजना भी तैयार है। इस प्रकार की संभावना है कि भारतीय रेलवे अयोध्या के लिये देशभर के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या पहुंचाने वाले यात्रियों के लिय 1000 से भी ज्यादा यात्री ट्रेनें चलाएगा। इसी दिशा में रेलवे ने अपनी सभी झोनों को विशेष निर्देशों के साथ सतर्क रहने को कहा है।

यात्रियों की संख्या में 20 गुना तक की बढ़ोतरी
ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि राम मंदिर के अयोध्या में होने वाले आयोजनों को देखते हुये यात्रियों की संख्या में 20 गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है और इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में रेलवे स्टेशन पर लगभग 240 करोड़ रुपयों के खर्चे कर अयोध्या रेलवे स्टेशन का रिडवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है और पहले चरण का काम दिसंबर 2023 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यह भी जानकारी है कि अयोध्या रेलवे स्टेशन की यात्रियों की संख्या अभी 5 हजार है जिसे लगभग 1 लाख की क्षमता का किया जा रहा है।

अयोध्या रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है
अयोध्या रेलवे स्टेशन का भव्य रूप देने के लिये भारतीय रेलवे द्वारा शानदार लैैंडस्कैपिंग की जा रही है। स्टेशन के मुख्य द्वारा पर यात्री प्रवेश करेंगे तो यात्रियों को ऐसा अनुभव की वह अयोध्या के राम मंदिर में ही प्रवेश कर रहे हैैं। रेलवे स्टेशन की सामने के द्वार पर श्रीराम भगवान के मुकुट बनाया जाना है। यह भी संभावना है कि रेलवे स्टेशन के निकट ही भगवान श्रीराम की भव्यमूर्ति स्थापित की जाए। रेलवे स्टेशन के भीतर भाग में इस प्रकार की पेंटिंग बनाए जाने की संभावना है ताकि मंदिर अंदर दर्शन जैसा अनुभव लोगों को कराया जा सके। लगभग 422 करोड़ रुपयचों के लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाकर 3 से 6 की जा रही है ताकि रेलवे स्टेशन के प्लेटफाम्र्स से अधिक से अधिक यात्री गाडिय़ों का संचालन सुगमता से किया जा सके।

12 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर यात्री के सुविधाओं के लिये
रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को दो मंजिला कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जहां 12 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर यात्री के लिये सुविधाओं के लिये उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त खाने-पीने के फूड प्लाजा, पूजा की दुकानों के साथ, क्लॉक रूप और डारमेटी के साथ रिटायरिंग रूम्स की भी व्यवस्था रहेगी। भव्य वेटिंग लाउंज भी तैयार होगा। सही मयाने में देखा जाए तो अयोध्या के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो जायेगा और यात्रियों के लिये रेलवे स्टेशन से राम मंदिर के दर्शन तक की यात्रा अविस्मरणीय बन जायेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!