मुख्यमंत्री बनते ही अधिकारियों को सैट करने लगे मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के तबादले का सिलसिला शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में अब जनसंपर्क आयुक्त और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह को हटा दिया गया है. उनको मध्य प्रदेश शासन अपर सचिव बनाया गया है. वहीं जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार जनसंपर्क सचिव विवेक पोरवाल और एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार नगरीय प्रशासन और आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को सौंपा गया है. इस संबंध में मंगलवार की रात प्रशासन ने आदेश जारी किए. 

वहीं इससे पहले शिवराज सिंह चौहान के करीबी अफसर मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था. इसके अलावा राघवेंद्र सिंह को लोकसेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था. बता दें मध्य प्रदेश के नए मुखिया के रूप में उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उसके तुरंत बाद प्रशासनिक फेरबदल शुरू कर दिया गया है. 

अधिकारियों का होगा प्रमोशन
बता दें कि मध्य प्रदेश में 18 डीआईजी, 13 आईजी, दो एडीजी के प्रमोशन को मंजूरी दे दी गई है. इसके बाद पहले से अपने पद संभाल रहे अधिकारियों के प्रमोशन के रास्ते साफ हो गए हैं. प्रमोशन के संबंध में बैठक पहले ही की जा चुकी है. जल्द ही प्रशासन की ओर से प्रमोशन से जुड़े आदेश जारी कर दिए जाएंगे. इसके बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पहले फैसले में मध्य प्रदेश में मांस और मटन की खुले में बिक्री को बंद करने का आदेश दिया था. उनके इस आदेश के बाद सीएम मोहन यादव चर्चा में आ गए हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!