विधानसभा सत्र से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल में विस्तार, संभावित नामों की सूची तैयार, इधर नेता प्रतिपक्ष के नाम का दो दिनों में हो सकता है ऐलान

भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी ओर से तैयारी कर रही है। बीजेपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार कर सकती है। बताया जा रहा है कि संगठन स्तर पर कवायद लगभग पूरी हो चुकी है। संभावना है कि यह पहला छोटा मंत्रिमंडल हो सकता है। बता दें कि सीएम और 2 डिप्टी सीएम बनने के बाद 32 के करीब पद रिक्त हैं। 

CM डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार जल्द 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में संभावित नामों की सूची तैयार है। आगामी दो दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। कुछ नामों को लेकर पार्टी में माथापच्ची है। सूत्रों के मुताबिक संभावित नामों की सूची दिल्ली भेजी गई है। दिल्ली से ही एमपी के मंत्रिमंडल पर मोहर लगेगी। 

वहीं दूसरी और विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष भी तैयारियों में जुट गई है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मंथन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में आधा दर्जन से अधिक नेता शामिल हैं। हालांकि आखिरी फैसला दिल्ली तय करेगा कि प्रदेश का नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाएगा। 

संभावना जताई जा रही है कि अगके दो दिनों के अंदर प्रदेश को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष मिल सकता है। बता दें कि 18 दिसंबर से 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू होना है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!