धार्मिक स्थलों पर अब सिर्फ एक लाउडस्पीकर, मांस बिक्री बंद, कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब धार्मिल स्थलों में एक से ज्यादा लाउडस्पीकर नहीं लगा सकेंगे। एक से ज्यादा लाउडस्पीकर पाए जाने पर सख्ती की जाएगी। नए मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन सख्त हो गया है। सीएम के लाउडस्पीकर पर सख्ती के बाद प्रशासन ने भी कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर भोपाल कलेक्टर ने गाइडलाइन जारी कर दी है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर बैन लगा दिया गया है। वहीं धार्मिक स्थल पर एक ही लाउडस्पीकर लग सकेगा। उसे भी तय ध्वनि सीमा में ही चलाया जाएगा। गाइडलाइन पालन के लिए 7 दिनों की मोहलत दी गई है है। आदेश न मानने पर प्रशासन सख्ती से लाउड स्पीकर जब्त करेगा। बता दें कि कई धार्मिक स्थलों पर एक दर्जन से ज्यादा लाउडस्पीकर लगाए जाते हैं। इसे लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहलीकैबिनेट बैठक में फैसला किया था। साथ ही मंदिरों और मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने के निर्देश दिए थे।   

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!