मप्र के आईएएस-आईपीएस पर भाजपा की नजर,चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेसियों से मिले थे

भोपाल ।  प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी बहती हवा के रुख को देखते हुए अपना रास्ता बदलती रहती है। ताजा विधानसभा चुनाव के वक्त यह प्रशासनिक गलियारे में यह नजारा साफ देखने को मिला। मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में बैठे टॉप ब्यूरोक्रेट्स को चुनावी माहौल देखते हुए जब यह अहसास होने लगा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और कांग्रेस सरकार बना सकती है तो उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अपने संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए थे। प्रदेश में मलाईदार पोस्टिंग की चाह रखने वाले मंत्रालय और पीएचक्यू के ब्यूरोक्रेट्स अपनी मुलाकातों के दौरान उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भरोसा भी दिलाया कि वे उनके साथ हैं। उनकी मुलाकातों और संपर्कों का सीधा सा आशय था कि सत्ता में आने के बाद उनका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उनकी मुलाकात खबरें न बन पाए इसके लिए उन्होंने सभी मुलाकातें भोपाल में न करते हुए दिल्ली में की। इन टॉप ब्यूरोक्रेट्स में वो अफसर हैं जिनका रिटायरमेंट अगले एक दो साल में हैं और जिन्हें भाजपा सरकार में अच्छी पोस्टिंग नहीं मिल पाई थी।

अब इन पर नजर

अब चूंकि प्रदेश में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है, ऐसे में इन सभी ब्यूरोक्रेट्स अब परेशानी में पड़ सकते हैं। उनकी मुलाकातों की जानकारी और पूरी रिपोर्ट भाजपा के पास है।  ऐसे में अब उन्होंने तुरंत ही पाला बदलना भी शुरू कर दिया है। अब ये सभी अफसरों ने भाजपा में सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं से संपर्क को अपनी गलती बताते हुए वे अब भाजपा का साथ निभाने की बातें कर रहे हैं।

आचार संहिता से पहले शुरू हो गई थी मुलाकातें

गौरतलब है कि अफसरों की कांग्रेस लीडर्स के साथ मुलाकातें प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले ही शुरू हो गई थी। मंत्रालय में बैठे इन बड़े अफसरों की कांग्रेस नेताओं से संपर्क की भनक उसी वक्त से भाजपा नेताओं को हो गई थी।

जल्द हो सकती है प्रशासनिक सर्जरी

प्रदेश में सरकार बनते ही जल्द ही प्रशासनिक सर्जरी को अंजाम दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार जिन जिलों की विधानसभाओं में भाजपा को नुकसान पहुंचा है वहां के कलेक्टर और एसपी तबादलों के दायरे में आ सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!