छत्तीसगढ़ CM की रेस में नाम आने के बाद OP चौधरी ने जनता से की अपील, बोले- ‘अफवाह न फैलाएं’

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद से मुख्यमंत्री चेहरे की चर्चा और तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाला है. बड़ी जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब छत्तीसगढ़ की कमान किसके हाथ में सौंपेगी, यह एक बड़ा सवाल है. यहां सीएम पद के कई प्रबल दावेदारे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी की रही. हालांकि, अब ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए जनता से अपील की है कि ‘अफवाह न फैलाएं’.

दरअसल, रायपुर और दंतेवाड़ा में कलेक्टर के पद पर काम कर चुके ओपी चौधरी ने चुनाव परिणाम के बाद ही एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा, ‘मैं रायगढ़ में अपने मतदाताओं के बीच हूं. सुबह तक सभी को रायपुर पहुंचने का निर्देश है. मैं भी सभी की तरह रायपुर बीजेपी कार्यालय पहुंच रहा हूं. कुछ लोग मेरे बारे में अनर्गल अफवाह फैला रहे हैं.’

ओपी चौधरी ने सिटिंग एमएलए को 64 हजार वोटों से हराया
जानकारी के लिए बता दें कि रायगढ़ सीट पर कांग्रेस के सिटिंग विधायक प्रकाश नायक के सामने बीजेपी ने पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को खड़ा किया था. इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक अपनी सीट 64443 मतों से हार गए. जनता ने ओपी चौधरी को कुल 129134 वोट दिए, जबकि नायक के खाते में 64691 वोट ही आ सके.

अमित शाह बनाना चाहते थे ‘बड़ा आदमी’
मालूम हो, छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान जब अमित शाह रायगढ़ आए थे तो उन्होंने जनता से अपील की थी कि ओम प्रकाश चौधरी को जीत दिला दें. अगर औसा होता है तो वो ओपी चौधरी को ‘बड़ा आदमी’ बना देंगे, क्योंकि बड़ा आदमी बनाना उनका काम है. जानकारी के लिए बता दें कि ओपी चौधरी का जन्म रायगढ़ के बायंग गांव में हुआ था और वह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. ओपी अपने जिले से आईएएस बनने वाले पहले शख्स हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!