दतिया में नरोत्तम मिश्रा की हार के बाद कांग्रेसियों ने कर दिया बवाल, फाड़ दिए सुकर्ण के कपड़े

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में से एक दतिया सीट पर नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं. इसके बाद बवाल हो गया है. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे. लेकिन उनको कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने दस हजार से अधिक वोटों से चुनाव हरा दिया है. जब यह जानकारी सामने आई तो नरोत्तम मिश्रा के बेटे सुकर्ण मिश्रा बाहर निकल गए, इसके बाद उनके ऊपर पथराव हो गया, मामला यहीं नहीं रुका, इसके बाद आरोप है कि कांग्रेस समर्थकों ने उसके साथ मारपीट भी की गई है. बताया जा रहा है कि सुकर्ण मिश्रा के कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं.

दरअसल, सुकर्ण मिश्रा अपने पिता की जीत को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने कई जगह जीत के पोस्टर-बैनर भी लगवा दिए थे, इसके बाद पूरे दिन से मतगणना केंद्र पर डटे हुए थे, जहां पर कई बार कांग्रेसियों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी देखी गई. इसके बाद शाम होते होते जैसे ही अंतिम परिणाम आने वाले थे, तभी बवाल हो गया. पिता की हार के बाद सुकर्ण मिश्रा मतगणना स्थल से बाहर निकले तो वहां पर आरोप है कि कांग्रेसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी. बता दें कि इससे ठीक पहले बातचीत की थी और पिता की हार स्वीकार की थी.

30 साल से चुनाव जीतते आ रहे थे नरोत्तम
नरोत्तम मिश्रा 1993 से लगातार बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे थे. वे 30 साल से लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे. दिलचस्प बात यह है कि वे 1993 से 2008 तक ग्वालियर की डबरा सीट से चुनाव लड़ते रहे और जीतते रहे लेकिन डबरा सीट जैसे ही आरक्षित सीट हुई तो उनको ये सीट छोड़ना पड़ी और उसके बाद वे पहुंच गए दतिया. इस बार की हार के बाद नरोत्तम को मायूस कर दिया है.

पिछली बार हारते – हारते बचे थे नरोत्तम
दतिया सीट पर पहुंचते ही वे 2008 में चुनाव लड़े और इन्हीं राजेंद्र भारती के खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा और जीता. तब से ही दोनों के बीच राजनीतिक अदावत भी चली आ रही है. दिलचस्प बात यह है कि 2008 से ही राजेंद्र भारती भी नरोत्तम मिश्रा के सामने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ते रहे हैं. राजेंद्र भारती का सूखा इस बार समाप्त हुआ, उन्होंने 2008 का बदला अब जाकर नरोत्तम मिश्रा से लिया है. दस हजार से अधिक वोटों से उनको चुनाव हरा दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

    दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!