इंदौर
मध्य प्रदेश टूरिज्म द्वारा इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के माध्यम से आयोजित “इंदौर सिटी वॉक फेस्टिवल” का आज इंदौर की “प्रसिद्ध छत्रियों” की वॉक से शुभारंभ किया गया। इस वॉक में एडीएम श्री कैलाश वानखेड़े विशेष रूप से पूरे समय उपस्थित रहे।
“अपने शहर को जानिए एक नए अंदाज में” इस थीम को लेकर 12 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सिटी वॉक का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम वॉक “बोलिया साहब की छतरी” से प्रारंभ हुई। यहां पर बोलिया साहब की छतरी के इतिहास एवं उस की डिजाइन व संरचना के बारे में वॉक लीडर सुश्री शरवानी ने जानकारी दी। साथ ही आसपास स्थित देवलालीकर कला वीथिका एवं मराठी स्कूल के इतिहास की जानकारी भी दी गई । तत्पश्चात कृष्णपुरा छत्री पहुंचकर वहां निर्मित पांच प्रकार की छतरी की बनावट तथा उनसे जुड़े होलकर कालीन इतिहास व प्रचलित कथाओं के माध्यम से रोचकपूर्ण जानकारी दी गई। आगे चलकर “बांके बिहारी मंदिर राजवाड़ा” पर रुक कर बांके बिहारी मंदिर की स्थापना एवं उससे जुड़े हुए संप्रदायों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
अंत में राजवाड़ा के सामने स्थित उद्यान में अहिल्या माता की प्रतिमा के समक्ष होलकर इतिहास से जुड़ी हुई विभिन्न “प्रसिद्ध महिलाओ” के इतिहास में उनके योगदान को याद किया गया एवं धार्मिक कार्यों व खासगी ट्रस्ट से जुड़ी रोचक जानकारियों के साथ वॉक का समापन हुआ।
इंदौर टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल के नोडल अधिकारी श्री विष्णु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विकास निगम श्री गुप्ता व दिल्ली से आए संस्था सिटी एक्सप्लोरर के कोऑर्डिनेटर श्री श्रवण शर्मा द्वारा वॉक का समन्वय किया गया। आज की इस “हेरिटेज वॉक” में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने वाले शहर के प्रतिभागी बड़े उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









