टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी के जाने का वीडियो आया सामने, सबको दिल्ली आने का दिया निमंत्रण

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच में टीम की हार के बाद वह ड्रेसिंग रूम पहुंचे। उन्होंने वहां कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथाई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में हार गए, लेकिन ये होता रहता है।प्रधानमंत्री ने रोहित और कोहली का हाथ पकड़ के कहा, ”आपलोग पूरा 10-10 मैच जीतकर आए हो। ये तो होते रहता है। देश आपलोगों को देख रहा है। मैंने सोचा कि सबसे मिल लूं।” इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ से बात की और उनकी पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “आपलोग मेहनत बहुत किए।” पीएम ने फिर रवींद्र जडेजा से गुजराती में बात की।

पीएम ने शमी से कहा- बहुत अच्छा किया
पीएम मोदी ने जडेजा से मिलने के बाद शुभमन गिल से हाथ मिलाया। इसके बाद वह मोहम्मद शमी के पास गए और उन्हें गले लगाया। पीएम ने उनसे कहा, ”इस बार बहुत अच्छा किया।” फिर वह जसप्रीत बुमराह के पास गए और उनसे पूछा कि आप गुजराती बोलते हैं तो बुमराह ने कहा- थोड़ा-थोड़ा।

प्रधानंत्री ने खिलाड़ियों को दिया निमंत्रण
सबसे मिलने के बाद पीएम मोदी ने बीच में खड़े होकर कहा, ”ऐसा होते रहता है। साथियों में एक-दूसरे का हौसला बुलंद करते चलिए और जब आपलोग फ्री होकर कभी दिल्ली आएंगे तो बैठूंगा आपलोगों के साथ। मेरी तरफ से आप सबको निमंत्रण है।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!