स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य को युवक ने बताया पत्नी, कोर्ट ने भेजा नोटिस, जानें- मामला?

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य नए विवाद में घिरते नजर आ रही है. लखनऊ के दीपक कुमार स्वर्णकार नाम के शख्स ने उन पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट संघमित्रा और स्वामी प्रसाद समेत पांच लोगों को 6 जनवरी 2024 को कोर्ट में तलब किया है. आरोप है कि संघमित्रा मौर्य ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी की है.

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार का कहना है कि उसने संघमित्रा मौर्य से शादी की थी और संघमित्रा ने बगैर उससे तलाक लिए दूसरा विवाह किया. उसने ये भी दावा किया कि संघमित्रा ने 2019 के अपने चुनावी हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया जो कि झूठ है. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य पांच लोगों पर उसे जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाया है.

बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप
दीपक की शिकायत पर एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले में संघमित्रा को बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और चुनाव आयोग को दिए हलफनामें में गलत जानकारी देने के आरोप में तलब किया है वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को मारपीट व आपराधिक साजिश की धाराओं के मामले में हाजिर होने का कहा है. इस मामले पर सुनवाई 6 जनवरी को होनी है.

लिव इन रिलेशन के बाद शादी
दीपक स्वर्णकार का कहना है कि वो 2016 से संघमित्रा मौर्य के साथ लिव इन रिलेशनशिप में था. संघमित्रा ने बताया था कि उनका पहली शादी से तलाक हो चुका है. जिसके बाद साल 2019 में दीपक और संघमित्रा ने घर पर ही शादी कर ली थी, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में संघमित्रा ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया. बाद में पता चला कि संघमित्रा का 2021 में तलाक हुआ था.

कोर्ट ने 6 जनवरी को किया तलब
वादी ने कहा साल 2021 जब उन्होंने विधि विधान से संघमित्रा से विवाह करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उस पर कई बार अलग-अलग जगहों पर जानलेवा हमला कराया और मारपीट की. दीपक ने कोर्ट में अपना और गवाह का बयान भी दर्ज कराया है. इस मामले में संघमित्रा मौर्य और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत, उनकी पत्नी शिवा मौर्य, बेटे उत्कृष्ट मौर्य समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में तलब कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!