कांग्रेस प्रत्याशी और ग्वालियर कलेक्टर के बीच हो गया बड़ा बवाल, जानें एक दूसरे से कैसे भिड़े

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे बंद हो चुकी है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ के बाहर वोट डालने के लिए कतारों में खड़े हुए हैं. इसके कारण विवाद की स्थितियां भी पैदा हाेने लगी है. ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में इसी वजह से एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक का ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से बड़ा विवाद हो गया.

ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह विधायक प्रवीण पाठक को मतदान केंद्र छोड़कर जाने का दबाव बना रहे थे और विधायक प्रवीण पाठक आरोप लगा रहे थे कि कलेक्टर सत्ताधारी दल बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिसके कारण ही बड़े पैमाने पर लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं और बड़ी संख्या में शाम 6 बजे के बाद भी लोग पोलिंग बूथ के बाहर खड़े हुए हैं और प्रशासन उनको वोट डलवाने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है.

विधायक प्रवीण पाठक ने आरोप लगाए हैं कि कलेक्टर द्वारा ऐसे इंतजाम किए गए हैं, जिसके कारण अल्पसंख्यकों वाले इलाके में लोगों को वोट डालने में दिक्कत आए और लोग वोट डालने से वंचित रह जाए. वहीं कलेक्टर का आरोप था कि मतदान केंद्र पर विधायक प्रवीण पाठक अपने कई समर्थकों के साथ पहुंचकर मतदाताओं पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहे थे और उनको वहां से जाने को बोल रहे थे लेकिन वे मतदान केंद्र छोड़कर नहीं जा रहे थे.

प्रवीण पाठक 2018 में सबसे कम वोटों से जीतने वाले विधायक बने थे
आपको बता दें कि प्रवीण पाठक वहीं विधायक हैं जो 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में सबसे कम वोटों से जीतने वाले विधायक बने थे. प्रवीण पाठक मात्र 121 वोटों से जीते थे और उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता और जेल राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को चुनाव में हराया था और इस बार भी प्रवीण पाठक के सामने बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाहा ही प्रतिद्वंदी के रूप में चुनावी मैदान में सामने हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!