नरोत्तम मिश्रा ने क्यों कहा- दूसरा कोई जीते, तो खुशियां पाकिस्तान में मनेगी?

दतिया: मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं और उनके सामने हैं कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र भारती. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका हैं लेकिन इसके साथ ही शुरू हो चुका है कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच बयानबाजी का. नरोत्तम मिश्रा ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि गलती से दूसरा कोई जीत जाता है तो फिर खुशियां पाकिस्तान में मनाई जाएंगी.

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हंगामा मच गया है. उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने तो नरोत्तम मिश्रा को ही सबसे बड़ा आतंकवादी बता दिया है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसा है कि नरोत्तम मिश्रा इधर-उधर की बात ना करें और चिंता पहले ये करें कि कहीं वे चुनाव तो नहीं हार रहे हैं.

नरोत्तम मिश्रा ने आखिर ऐसा क्यों कि दूसरा कोई जीतेगा तो खुशियां पाकिस्तान में मनेंगी, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकार बता रहे हैं कि नरोत्तम मिश्रा इस मामले में कांग्रेस पर पाकिस्तान परस्त होने का आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण ही वे कह रहे हैं कि कोई और जीतेगा तो खुशियां पाकिस्तान में मनाई जाएगी.

दतिया विधानसभा सीट पर हो रहा है कांटे का मुकाबला

दतिया विधानसभा सीट पर नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से जीतते आ रहे हैं लेकिन इस बार मुकाबला बेहद कांटे का हो गया है. कांग्रेस ने यहां विशेष तैयारी की है. पहले कांग्रेस ने यहां से अवधेश नायक को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका टिकट काटकर कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को अपना उम्मीदवार बनाया. ग्राउंड पर नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के बीच चुनाव बेहद फंसा हुआ बताया जा रहा है. इस वजह से ही नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती बहुत तीखी बयानबाजी करते हुए दिख रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

    दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!