कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में डाला वोट, CM पर कसा तंज, कहा- मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि…

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है. इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता वोट डालने के लिए अपने-अपने बूथों पर पहुंचे. सीएम शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत के बूथ पर पहुंचे और कुछ मतदाताओं से की बात की. वहीं कमलनाथ छिंदवाड़ा के शिकारपुर मतदान केंद्र में वोट करने के लिए अपने घर से निकले.

कमलनाथ ने कहा कि मैं मतदान करने जा रहा हूं, पूरा प्रदेश मतदान करने जा रहा है. मैं जनता पर विश्वास कर रहा हूं, जनता पर विश्वास है. मैं जीत जनता पर छोड़ता हूं. नए वोटर से अपील है कि अपना वोट ध्यान से दें. कल पूरे दिन शराब और पैसे बांटने के वीडियो मेरे पास आए हैं. उन्होंने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि “…सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी…जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी…भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है…”

बता दें कि प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए आज मतदान हो रहा है. जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती और प्रतिद्वंद्वी कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं. प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख है.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!