उज्जैन के पास दर्दनाक एक्सीडेंट,12 मरे

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन ज‍िले में बीती रात दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ। वैन से लोग शादी से लौट रहे थे. तभी तेज गति की कार ने वैन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी क‍ि वैन 50 फीट दूर जाकर रुकी. इस हादसे में 3 बच्चों सहित 12 की मौत हो गई.

उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर रामगढ़ फंटे के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। मरने वालों में उज्जैन के महेश नगर, नगरकोट और तिलकेश्वर के रहवासी हैं और उनके रिश्तेदार थे।
ये सभी शादी में शामिल होने के लिए नागदा के बिरलाग्राम में गए थे, वहां से वैन में लौट रहे थे। पीपलीनाका निवासी दीपक कायत पीछे चल रही बस में थे। उन्होंने बताया टर्न पर उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी।

वैन करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री थे।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत : हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें केबल ऑपरेटर अर्जुन कायत, उनकी पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां रवीना और बुलबुल शामिल हैं। ये सभी तिलकेश्वर क्षेत्र में रहते थे।

इनकी हुई मौत : कुलदीप (24), तीजाबाई (55), राजूबाई (45), रवीना (22), धर्मेंद्र (38), अर्जुन (49), सलोनी (13), राधिका (7), बुलबुल (20), सिद्धि (2), चंचल (22), शुभम (20)।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!