आज होगा चुनाव सामाग्री का वितरण, बूथ के लिए रवाना होंगे मतदान दल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और जवानों का पहरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव सामाग्री का वितरण किया जाएगा. शहर के BTI ग्राउंड और सेजबहार में सामाग्री का वितरण किया जाना है. सामग्री वितरण केन्द्रों तक पहुंचने के लिए बस की सुविधा की गई है. सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल बीटीआई ग्राउंड, सेजबहार और तिल्दा से बूथ के लिए रवाना होंगे.

17 नवंबर को प्रदेश की 70 विधानसभा में चुनाव होने हैं. चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. रायपुर पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए कांस्टेबल और जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

सुरक्षा के लिहाज के पुलिस और आर्मी के जवानों की तैनाती भी की गई है. मतदान के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे. जिले में सेंट्रल पैरामिलेट्री फोर्स की 37 कंपनियां भी तैनात रहेंगी. साथ ही 65 पेट्रोलिंग पार्टी शहर का निरीक्षण करेंगी. वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी.

प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर प्रचार

इधर सार्वजनिक मंचो से चुनाव-प्रचार रुकने के बाद प्रत्याशी आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे. बाहर से आए नेताओं का क्षेत्र में रहना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है. वाहनों पर लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं शराब दुकानें भी बंद रहेंगी.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!