राजस्थान की जगह सचिन पायलट के MP में हुए कई चुनावी दौरे, निकाले जा रहे सियासी मायने

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लगातार मध्य प्रदेश का चुनावी दौरा किया. मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में सचिन पायलट को 24वां स्थान मिला और राजस्थान में स्टार प्रचारक के रूप में उन्हें 10वां स्थान मिला. कांग्रेस ने इस बार भी सचिन पायलट टोंक सीट से प्रत्याशी बनाया है. हालांकि सचिन पायलट के राजस्थान की जगह लगातार मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा करने को लेकर इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

इसकी वजह ये बताई जा रही है कि जब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए तब सचिन पायलट ने गुजरात की जगह हिमाचल में अधिक दौरे किये थे. वहां पर कांग्रेस को जीत मिली थी. उस परिणाम के यहां पर खूब सियासी मायने निकाले गए थे. अब सचिन पायलट लगातार मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे पर दिखाई दे रहे हैं. इसको लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हो गई है.

चार नवंबर के बाद सिर्फ टोंक में पायलट 
राजस्थान में 31 अक्टूबर को टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सचिन पायलट ने डीडवाना-कुचामन जिले में चुनावी दौरा किया. जिसमें उनके खास दो विधायकों के क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा परबतसर में रामनिवास गावड़िया और लाडनूं विधानसभा से विधायक मुकेश भाकर के नामांकन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया था. उसके बाद से सचिन पायलट सिर्फ टोंक में ही डटे हुए थे. मगर, अब वह लगातार मध्य प्रदेश का चुनवी दौरा कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में पायलट के चुनावी दौरे 
सचिन पायलट ने 7 नवंबर को जबलपुर के सिहोरा में जनसभा को संबोधित किया है. 14 नवंबर को उज्जैन जिले के तराना में उन्होंने चुनाव प्रचार किया था. उसके बाद राजगढ़ जिले के खिलचीपुर और देवास के सोनकच्छ में भी चुनाव प्रचार किया है. 15 नवंबर को शिवपुरी जिले के कोलारस, मुरैना के अटेर, भिंड के मेहगांव में सभाएं हुई हैं. इसके अलावा उनकी भिंड के गोहद में सभाएं हुई है. सचिन पायलट ने ट्वीट किया है कि मध्य प्रदेश की अटेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया, उपस्थित जनसमुदाय ने कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प दिखाया, उसके लिए आभार.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!