राहुल गांधी को मिला मौनी बाबा से मंत्र: केदारनाथ यात्रा का वीडियो वायरल, कुटिया में बैठ पूछे सवाल, मिले जवाब

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ की धार्मिक यात्रा से मौनी बाबा का एक मंत्र लेकर लौटे हैं। यह मंत्र है डरो मत, भय मन का वहम है। केदारनाथ से लौटने के एक हफ्ते बाद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा का एक वीडियो एक्स पर अपलोड किया है।

इस वीडियो में राहुल रात के समय केदारपुरी में मौनी बाबा की कुटिया में बैठे हैं और उनसे प्रश्न कर रहे हैं। इन प्रश्नों के उत्तर बाबा लिखकर दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। एक्स पर राहुल लिखते हैं, भय मन का वहम है। केदारनाथ में मौनी बाबा से डरो मत का रहस्य और उनकी वर्षों की तपस्या को नजदीक से जाना।

इस छोटे से वीडियो में राहुल कुटिया में मौनी बाबा से संवाद करने के अलावा वहां भोजन करते हुए भी दिख रहे हैं। बाबा से राहुल पूछ रहे हैं, आपने 11 साल मौन क्यों रखा? मौनी बाबा ने जवाब लिखकर दे रहे हैं। लिखा, ये तो केदार बाबा ही जानें। 11 साल न बोलने के बाद आप में क्या बदलाव दिखा? जवाब में मौनी बाबा ने लिखा, सब केदार बाबा की मर्जी।आप मेरे पास नहीं आए, केदार बाबा आपको यहां लेकर आए हैं। अब राहुल कहते हैं, हां, मैं जानता हूं। बाबा राहुल को इशारा करते हैं, आप कुछ खाओगे, राहुल भी इशारों में जवाब देते हैं, थोड़ा सा? फिर वीडियो में एक बाबा दिखाई दे रहे हैं जो कुटिया में तवे पर मोटी-मोटी रोटी सेक रहे हैं। राहुल यह रोटी खाते हुए दिखते हैं।राहुल अपने फोन पर मौनी बाबा को प्रियंका की तस्वीर दिखाते हैं। वह उनसे कहते हैं, यह देखिये मेरी बहन है ये? बाबा राहुल की पीठ पर जोर-जोर से हाथ रखते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं। राहुल उनसे पूछते हैं, भय को कैसे देखते हैं? मौनी बाबा लिखकर जवाब देते हैं, भय मन का वहम है।कुटिया में एक अन्य बाबा कह रहे हैं, इंसान शांत रहे तो अहंकार अपने आप मर जाता है। वीडियो में राहुल की आदि शंकराचार्य की पूजा करने, भंडारे में लोगों को खाना परोसने, दर्शन करके केदारनाथ मंदिर से बाहर निकलते समय की तस्वीरें दिखाई देती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!