‘तोमर जी के बेटे की जांच करने कब आएगी ED और IT’, वोटिंग से पहले BJP पर हमलावर राहुल गांधी

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का कथित वीडियो जारी होने के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है. सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि उनकी सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की जांच करने के लिए इनकम टैक्स और ईडी कब मध्य प्रदेश आ रही है. गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो कॉलिंग का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात हो रही है.

वहीं इस वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि काले धन को सफेद बनाने और इसके एवज में कमीशन रखने को लेकर सारी बातचीत हो रही है. इसी वीडियो को आधार बनाकर राहुल गांधी मध्य प्रदेश के कई जिलों में खुले मंच से यह ऐलान कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है. यहां पर 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार चल रही है. सांसद राहुल गांधी ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और यहां पर इतने बड़े-बड़े भ्रष्टाचार होने के बावजूद ईडी और आईटी ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने व्यापम घोटाला, महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया.

एडिट वीडियो की डर्टी पॉलिटिक्स- बीजेपी

मध्य प्रदेश के नीमच, हरदा, भोपाल में रोड शो और आमसभा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने का भी दावा किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल हुए वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसौदिया के मुताबिक, चुनाव के वक्त पर यह सोची समझी साजिश के तहत एडिट वीडियो को डर्टी पॉलिटिक्स के जरिए वायरल किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि, राहुल गांधी के हिसाब से कार्रवाई नहीं होगी. मध्य प्रदेश में कानून का राज है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!