मध्य प्रदेश में 472 प्रत्याशी हैं ‘दागी’, बीजेपी के सुरेंद्र पटवा पर दर्ज हैं 175 केस

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी दी है. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 2,534 उम्मीदवारों में से 472 (19 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एडीआर डेटा के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के दौरान दिए गए ऐफिडेविट में खुद ही अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का जिक्र किया है, उनकी संख्या 291 (11 प्रतिशत) है. यहां हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ नेताओं के बारे में जिन पर कई केस दर्ज हैं.

बीजेपी के सुरेंद्र पटवा सबसे आगे

इस सूची में शीर्ष पर भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा हैं, जिनके खिलाफ 175 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनके बाद भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार हैं, जिन पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

कांग्रेस के प्रत्याशी भी पीछे नहीं

कांग्रेस उम्मीदवार पी. सी. शर्मा (प्रकाश मांगीलाल शर्मा) के खिलाफ 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. एक अन्य कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने अपने ऐफिडेविट में बताया है कि उनके खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीजेपी उम्मीदवार बिसाहू लाल सिंह ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

किस पार्टी में सबसे ज्यादा ऐसे उम्मीदवार

  • एडीआर ने अपने विश्लेषण में बताया है कि कांग्रेस के 230 उम्मीदवारों में से 121 (53 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में आपराधिक मामले दर्ज होने का जिक्र किया है. वहीं 61 (27 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात मानी है.
  • बात बीजेपी की करें तो इसके 230 उम्मीदवारों में से 65 (या 28 प्रतिशत) ने खुद ही अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को स्वीकार किया है. वहीं 23 (10 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.
  • एडीआर ने बताया है कि आप के 66 उम्मीदवारों में से 26 (39 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 18 (27 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में गंभीर आपराधिक मामलों के बारे में बताया है.
  • बीएसपी के 181 उम्मीदवारों में से 16 (9 फीसदी) ने आपराधिक रिकॉर्ड घोषित किया है, जबकि 16 (9 फीसदी) ने के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एक प्रत्याशी पर दर्ज है रेप का केस

चुनाव लड़ रहे 24 उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं. इनमें से 1 उम्मीदवार ने आईपीसी की धारा-376 के तहत बलात्कार से संबंधित केस दर्ज होने की जानकारी दी है. इसके अलावा 10 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में हत्या (आईपीसी धारा-302) से संबंधित मामलों की घोषणा की है, और 17 उम्मीदवारों ने हत्या के प्रयास (आईपीसी धारा-307) से संबंधित मामलों की घोषणा की है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!