एमपी में यूरिया संकट पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को घेरा, बोलीं- ‘बोरे पर माननीय की फोटो

मध्य प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना आरोप लगाया है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो होने के चलते चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है. आखिर क्यों लगाई गई फोटो? यूरिया पर भी प्रचार ज़रूरी था? दरअसल, राज्य के कई इलाकों में यूरिया का गंभीर संकट बना हुआ है. राज्य भर से खबरें आ रही हैं कि किसान सरकारी गोदाम में सुबह से लाइन लगाकर यूरिया हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में यूरिया संकट की एक बड़ी वजह निर्वाचन आयोग का वह आदेश भी है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री की फोटो लगी यूरिया की बोरियों के वितरण पर रोक लगा दी गई है. अब इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “मध्य प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है. लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. जो यूरिया स्टॉक में है, वो भी बंट नहीं रहा है. इसकी एक वजह यह भी है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो होने के चलते चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है. आखिर क्यों लगाई गई फोटो? यूरिया पर भी प्रचार जरूरी था?”

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर लगाया आरोप
प्रियंका गांधी ने आगे एक शेर ”हुज़ूर का शौक सलामत रहे शहर हैं और बहुत”, का जिक्र करते हुए लिखा कि, जब तक चुनाव खत्म होगा, गेहूं बोने का सीजन बीत चुका होगा. क्या देश की राजनीति की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि खेती चौपट होने की कीमत पर भी कुछ नेताओं का चेहरा चमकाने का शौक पूरा किया जाएगा. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने भी यूरिया संकट के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप लगाया है.

प्रदेश में खाद का संकट अपने चरम पर- कमललाथ
कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, प्रदेश में खाद का संकट अपने चरम पर है. पुरुषों के साथ महिलाओं को भी रात-रात भर खाद की बोरी हासिल करने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है. यही 18 साल का सीएम शिवराज का मॉडल है, जिसमें किसानों को ना खाद मिलती है, न बीज मिलता है, ना फसल का सही दाम मिलता है और अगर वह अपनी मांगों को लेकर सामने आते हैं, तो उन्हें मंदसौर गोलीकांड मिलता है.

कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में हर साल जब-जब किसान को खाद की आवश्यकता पड़ती है, तब-तब इस तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं. इसका मतलब संकट सिर्फ खाद का नहीं है, बल्कि शिवराज सरकार की नीयत का है. मध्य प्रदेश की जनता को सच्चाई को समझना चाहिए और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने में तेजी दिखानी चाहिए, जो जानबूझकर किसानों को परेशान करती है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!