फडणवीस ने राहुल गांधी, शरद पवार पर कसा तंज

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। राजनीतिक दलों का प्रचार तूफानी हो चुका है। इस बीच अब एक दूसरे पर निशाना साधने का सिलसिला भी बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार पर तंज कसा है। पिंपरी चिंचवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की हालत वर्तमान में इतनी खराब हो चुकी है कि उनके लीडर राहुल गांधी बैंकॉक चले गए हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने जा रही है।

सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी के साथ ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर भी एक फिल्मी डॉयलाग का जिक्र करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “शरद पवार की हालत अब ऐसी हो चकी है जैसे ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ और बचे हुए मेरे पीछे आओ’इस बार विधानसभा चुनाव अब तक कांग्रेस और एनसीपी के लिहाज से मुश्किलों भरा रहा है। दोनों ही दलों के कई वरिष्ठ नेता चुनाव के ऐन पहले पार्टी का दामन छोड़ते हुए भाजपा और शिवसेना में शामिल हो चुके हैं। इसके बाद से ही दोनों दल डेमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

महाराष्ट्र में इस बार होगी गठबंधन की सरकार

महाराष्ट्र में इस बार दो प्रमुख गठबंधनों के बीच मुकाबला है। दरअसल, भाजपा और शिवसेना का गठबंधन हो चुका है, वहीं कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार गठबंधन की शक्ति के जरिये सत्ता की राह टटोली जा रही है।

बता दें कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन नहीं हो सका था। इसके बाद दोनों ही दलों ने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!