मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, जैजैपुर और बिलासपुर में जनसभा को करेंगी संबोधित

रायपुर. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. प्रवास के दौरान वे जैजैपुर और बिलासपुर जाएंगी. जहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगी. मायावती पहले सुबह 11 बजे जैजैपुर में हसौद तहसील मैदान में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वे बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगी.जैजैपुर में सक्ती, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, महासमुंद जिले के विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे. इसी तरह बिलासपुर में 27 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आमजन सभा में शामिल होंगे. जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, कोरिया, बेमेतरा, कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार, कसडोल, भाटापारा, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, आरंग, अभनपुर, धमतरी, कुरुद, सिहावा, राजिम, बिंद्रानवागढ़, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा, संजारी-बालोद, वैशालीनगर, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाईनगर, अहिवारा, पाटन, पंडरिया, कवर्धा, राजनांदगांव, खुज्जी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोन्टा विधानसभा शामिल है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!