प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग में बड़ी जनसभा को कर रहे संबोधित, भाजपा प्रत्याशियों सहित आला नेता मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी हलचल के बीच भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट से सीधे पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए रवाना हुए. जहां प्रधानमंत्री भजपा की बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के लगभग सभी प्रत्याशी शामिल हैं. पीएम मोदी सभी भाजपा प्रत्याशियों के हित में प्रचार कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित कर बोले पीएम-‘पूरा प्रदेश कह रहा बीजेपी आवत है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, पूरा प्रदेश कह रहा है कि बीजेपी आवत है. पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा, ‘दो दिन पहले रायपुर में जो पैसा मिला है वो सट्टेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनके दुबई वालों से क्या संबंध हैं.’

दो दिन पहले रायपुर में बडी कारवाई हुई है. जो पैसा मिला रहा है वह सटेटेबाजों का है. मुख्यमंत्री को बताना चाहिये की दुबई वालों से उनके क्या संबंध हैं?
लूट के पैसे से कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं? मुख्यमंत्री बौखाला गये हैं और मैदान में उतर गये हैं. इन पैसों के तार उन तक जा रहे हैं. कांग्रेस की प्राथमिकता ही भ्रष्ट्राचार से तिजोरी भरना है.

‘मोदी हर दिन 2-3 किलो गाली खाता है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेता मुझको रोज 2 से 3 किलो गाली देते हैं. मैं रोज गाली खाता हूं, लेकिन मोदी गाली से नहीं डरता है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड रही है. कांग्रेस के नेता अपने बच्चों को नौकरी देता है, लेकिन छत्तीसगढ़ ने कह दिया है, ‘अब नहीं सहबो बदल के रखबो’.

‘बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ’
पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को बनाया है. दुर्ग के लोगों ने नया रिकॉर्ड बनाने का मन बना लिया है. पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है अबकी बार भाजपा अवात है. बीजेपी कल ही संकल्प पत्र जारी किया है. बीजेपी के संकल्प पत्र में महिला और युवा को प्राथमिकता दी गई है. कांग्रेस ने गरीबों को लूटने के अलावे कुछ नहीं किया है. पीएम मोदी की रैली से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!