सीएम शिवराज ने भरा नामांकन, बोले- ‘बुदनी आप संभालना’, फिर सरकार बनने के गिनाए 3 कारण

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। शिवराज अपने गृह नगर बुधनी सीट से प्रत्याशी हैं। सलकनपुर मंदिर में दर्शन कर, पत्नी साधना सिंह के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।

आत्मविश्वास से लबरेज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और महिलाओं की भीड़ थी। उन्होंने जनता से कहा कि ‘मैं 229 सीट पर प्रचार करने जा रहा हूं, बुधनी आप संभालना’।
नामांकन भरने के पहले शिवराज ने अपने क्षेत्र में एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच साल प्रदेश के लिए स्वर्णिम होंगे। कांग्रेस पर भी तंज कसा। इसके साथ ही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कहा कि- ‘ यह तो ठहरे परदेसी आज आए कल चले जाएंगे। मेरी तरह दौरा करके देख लें। मेरे साथ लोग बरसों से चले आ रहे हैं। कांग्रेस में एक बार तो मेरा श्राद्ध कर दिया था। मैंने कहा-राख के ढेर से उठकर खड़ा हो जाऊंगा। अपने प्रदेश को स्वर्ग से सुंदर बनाना है।
बुदनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान ने पहला चुनाव 1990 में लड़ा था। शिवराज सिंह चौहान को इस चुनाव में 43 हजार 948 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस के हरी सिंह को 21 हजार 138 वोट मिले थे। शिवराज सिंह चौहान ने यह चुनाव 22 हजार 810 वोटों से जीता था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 2006 के उप चुनाव में 36 हजार 525 वोटों से चुनाव जीता, 2008 के चुनाव में 41 हजार 526, 2013 के चुनाव में 84 हजार 805 और 2018 का चुनाव 58 हजार 999 मतों से जीता। अब तक 2023 में फिर से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी है। अब देखना यहा होगा कि, इस बार सीएम शिवराज सिंह चौहान अपना रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ग्राम चिकित्सालय’ को लेकर ‘पंचायत’; एक कमरे में चल रहा उप स्वास्थ्य केन्द्र, कई गांव परेशान

    ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए सरकार बड़ा बजट खर्च कर रही है. दूरस्थ अंचलों से ग्रामीण लोगों को इलाज के लिए मुख्यालय…

    बुधनी में BJP की जीत, भार्गव ने शिवराज के सियासी किले में नहीं लगने दी सेंध

    मध्य प्रदेश में कुल दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव हुए. बुधनी और विजयपुर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच अहम और कड़ा मुकाबला देखने को मिला. बुधनी को शिवराज…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!