प्रधानमंत्री मोदी आज लॉन्च करेंगे ‘मेरा युवा भारत’, अमृत वाटिका का भी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ‘मेरा युवा भारत’ निकाय की शुरुआत करेंगे। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे।

क्या है माय भारत 
मेरा युवा भारत यानी माय भारत (MY Bharat) एक स्वायत्त निकाय है, जो युवाओं को अपनी प्रतिभा और अपने सपने पूरे करने के लिए एक उचित मंच देगा। ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें।

युद्ध स्मारक के बगल में बनेगा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक नई दिल्ली में युद्ध स्मारक के निकट बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का शिलान्यास करेंगे।

अनुराग ने कहा, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत युवा देश भर के 6 लाख से अधिक गांवों से मिट्टी इकट्ठा करके कर्तव्य पथ पर पहुंचे हैं। यह अभियान उन सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आखिरी कार्यक्रम है। अब इस मिट्टी से अमृत वाटिका बनाई जाएगी। उन्होंने कहा, युवाओं में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बनाना प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। इसमें सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जीवंत भागीदारी देखी गई, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना का प्रतीक है। अभियान में देश भर के 766 जिलों के 7000 ब्लॉकों से 25,000 से अधिक अमृत कलश यात्रियों ने देशभक्ति के गीत गाते हुए और खूबसूरती सांस्कृतिक नृत्यों का प्रदर्शन किया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!