‘जितना पैसा वह अडानी को देंगे, हम उतना गरीबों को देंगे’, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव और कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने वादा किया कि जैसे ही हमारी सरकार देश में आती है हम जातिगत सर्वे के अपने आंकड़े जारी करेंगे ताकि देश को पता चले किस वर्ग की कितनी आबादी है.

राहुल गांधी ने कहा, ”मैं वर्षों से राजनीति में हूं. मैंने दो तरह की सरकार देखी हैं, एक वह जो गरीबों के लिए काम करती है और एक जो दो तीन अरबपतियों के लिए काम करती है और बीजेपी उन्हीं पार्टियों में से है जो केवल अपने मित्रों और अरबपतियों के लिए काम करती है. अगर आप कमल का बटन दबाएंगे तो आपकी जमीन और पैसा अडानी के पास जाएगा.”

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह बोले राहुल गांधी
आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी ने बोला था कि सबके अकाउंट में पंद्रह लाख आएंगे लेकिन आए क्या ? लेकिन इन्होंने अपने अरबपतियों दोस्तों के खाते में पंद्रह लाख करोड़ डाल दिए हैं. मोदी जी अडानी को पैसा देते हैं और अपने अरबपतियों दोस्तों को पैसा देते हैं लेकिन हम किसानों मजदूरों को पैसा देते हैं. जब मोदी जी अडानी और अपने अरबपतियों दोस्तों को पैसा देते हैं तो यह लोग अपने पैसे को अमेरिका और जापान जैसे देशों में ले जाकर वहां अपना घर खरीदते हैं और वहां निवेश करते हैं लेकिन किसानों, मजदूरों और गरीब व्यक्ति यहीं अपने देश में पैसे को उपयोग करते हैं.”

मोदी सरकार में केवल उच्च वर्ग के लोग- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, ”बीजेपी की केंद्र सरकार अडानी को फायदा पहुंचाती है. अगर प्रधानमंत्री OBC की मदद करते हैं और उनके लिए काम करते हैं तो जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराते. मोदी जी की सरकार केवल 90 लोग चलाते हैं और इसमें भी केवल उच्च वर्ग के लोग हैं इन अफसरों में OBC कितने हैं दलित कितने हैं और आदिवासी कितने हैं यह देश को बताना चाहिए.”

मोदी जी जितना पैसा अडानी को देंगे हम उतना गरीबों को देंगे- राहुल
देश में 50 फीसदी आबादी OBC की है और 12 से 14 फ़ीसदी आबादी आदिवासी हैं और तक़रीबन 15 फीसदी आबादी दलित है लेकिन इन 90 अफसरों में केवल 3 OBC वर्ग से हैं. मोदी जी OBC के लिए काम नहीं करते यह केवल अडानी के लिए काम करते हैं. छत्तीसगढ़ में जैसे ही हमारी सरकार आती है हम जातिगत जनगणना कराएंगे. जितना पैसा प्रधानमंत्री अडानी को देंगे हम उतना ही पैसा गरीबों को देंगे. हमारी सरकार गरीबों के लिए काम करती है.”

  • सम्बंधित खबरे

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का अंत निकट, 3 राज्यों की पुलिस ने इस बेस कैंप पर डाला डेरा, चक्रव्यूह में ऐसे फंसेंगे नक्सली?

    छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अंतिम चरण में हैं. लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं अथवा मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के…

    डोंगरगढ़: मां बम्लेश्वरी मंदिर में भीड़ के बीच महिला श्रद्धालु की मौत, हर दिन लाखों दर्शनार्थी पहुंच रहे मां के दरबार

     राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. प्रतिदिन लगभग 2 से ढाई लाख भक्त मां के दर्शन…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!