हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करवा चौथ में ट्राई करें ये चूड़े

करवा चौथ के लिए महिलाओं को कई दिन पहले से तैयारी करनी पड़ती है. वह कई तरह के अलग-अलग कपड़े खरीदती हैं. उनके साथ मैचिंग ज्वैलरी लेती है. इसी के साथ वह चूड़ा लेना भी नहीं भूलती है, लेकिन अगर इस करवा चौथ आप अपने लुक को एन्हांस करना चाहती हैं, तो कई तरह के ट्रेडिशनल चूड़ा डिज़ाइन ट्राई कर सकती हैं. इसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। आप इस करवा चौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए लाल मीनाकारी चूड़ा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इनमें हैवी वर्क किया जाता है. कंगनों में पर्ल लगाए जाते हैं और चौड़े कंगन पर हैंड वर्क होता है. ऐसे चूड़े को आप साड़ी, सूट या फिर लहंगे के साथ पहन सकती हैं. बाजार में आपकों ऐसे चूड़े के कई डिज़ाइन मिल जाएंगे।

पीकॉक चूड़ा डिजाइन

आज कल मार्केट में ऐसे कई चूड़ा डिजाइन देखने को मिल रहे हैं, जिसमें पीकॉक का पूरा डिजाइन बना हुआ होता है. इसे भी आप फेस्टिव सीजन या करवा चौथ पर ट्राई कर सकती हैं. इसमें आप चाहे तो कांच की गोल्डन चूड़ियां लगा सकती हैं. ऐसे चूड़े के कंगन में पीकॉक का डिजाइन बना हुआ रहता है.

कौड़ी वाला चूड़ा

जो भी महिला पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली है, उनके लिए कौड़ी वाला चूड़ा बेस्ट ऑप्शन है. लाल और व्हाइट चूड़े के साथ कौड़ियों का टच काफी यूनिक लुक देता है. इनमें व्हाइट चूड़ा पर गोल्डन डिजाइन भी बनाया गया है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है. इस तरह के चूड़े को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

मल्टीकलर राजशाही चूड़ा

बाजार में ऐसा चूड़ा रेड, ग्रीन और आयवरी कलर में मिलता है. इस पर गोल्ड मेटल वर्क के साथ पोल्की और पर्ल का वर्क भी किया हुआ होता है. अधिकांश रूप से उनमें कलीरे स्टाइल के झुमके भी लगे हुए होते हैं, जो इस चूड़ा को बेहद खूबसूरत लुक देता है.

पर्ल पोल्की डार्क मरून चूड़ा

अगर आप अपने आउटफिट के साथ एकदम ट्रेडिशनल चूड़ा ट्राई करना चाहती हैं, तो पर्ल पोलकी डार्क मैरून चूड़ा बेस्ट ऑप्शन है. इसमें डार्क मैरून कलर और पर्ल के साथ पोलकी बैंगल्स को जोड़ा जाता है, जो आपके लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाता है.

लटकन चूड़ा डिज़ाइन

आजकल चूड़ा के साथ लटकन जोड़ना काफी ट्रेंड में हैं. ऐसे चूड़ा डिजाइन में ब्रॉड बैंगल्स के साथ छोटे-छोटे लटकन जोड़ दिए जाते हैं, जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं. इन चूड़ा डिजाइन को आप किसी भी कलर के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं.

पीच कलर चूड़ा

अगर आप करवा चौथ पर अपने आउटफिट के साथ कुछ अलग तरह का चूड़ा डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं, तो पीच कलर बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. ऐसे चूड़ा डिज़ाइन में आपको कड़ा सफेद रंग का मिलेगा, जबकि बाकी चूड़ियां पीच कलर की होती है. इनमें छोटे छोटे मोती जड़े होते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!