भोपाल । अजमेर, राजस्थान में 3 से 6 अक्टूबर, 2019 तक खेली गई सीबीएससी स्कूल गेम्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता अंडर-19 में मध्य प्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज अभिनव भार्गव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में पहले दौर में अभिनव ने सीकर के मुक्केबाज को परास्त कर सेमी फाइनल में जगह बनाई। सेमी फाइनल मुकाबले में अभिनव ने जयपुर के मुक्केबाज को हराया और फाइनल मुकाबले में गंगानगर के मुक्केबाज को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिनव की इस उपलब्धि पर खेल और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन ने प्रसन्नता व्यक्त की है और अभिनव के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।गौरतलब है कि अभिनव भार्गव बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य कोच रोशनलाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…









