INDvsSA, पुणे टेस्ट: भारत ने टॉस जीता; प्लेइंग XI में बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें

पुणे: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां के एमसीए स्टेडियम में शुरू हो रहा है. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है. भारतीय टीम (Team India) ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है. भारत पहला टेस्ट जीत चुका है. वह सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुका है. भारत के पास दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है. दक्षिण अफ्रीका को सीरीज जीतने की उम्मीद कायम रखने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. 
भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. पिछला मैच खेलने वाले हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) को शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका ने डेन पिट की जगह एनरिक नोर्टजे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. 

भारतीय टीम (प्लेइंग XI): विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी. 

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI): फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप कप्तान), डीन एल्गर, एडेन मार्करम, थियुनिस डि ब्रुइन, क्विंटन डिकॉक, केशव महाराज, सेनुरान मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, वेर्नोन फिलेंडर और कैगिसो रबाडा. 
 
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!