छत्तीसगढ़ में लगा राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा

रायपुर. विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है. छत्तीसगढ़ में इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. वहीं आगामी एक दो दिनों में अन्य नेता भी यहां पहुंचने वाले हैं. जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हैं.पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दौरे का आज दूसरा दिन है. वे आज सूरजपुर और दुर्ग का दौरा करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज मनेंद्रगढ़ और कोरबा में आमसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी केंद्रीय मंत्री और सांसद मीनाक्षी लेखी गरियाबंद में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगी साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगी.

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. वे 28 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में वे बैठक लेंगे. बैठक के बाद कई विधानसभा क्षेत्रों में आमसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी के रायपुर जिले के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं.

वहीं 29 अक्टूबर को पंजाब के सीएम भगवंत मान भी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. मान 2 दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे और पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. 29 अक्टूबर को वे कवर्धा और बिलासपुर में प्रचार करेंगे. 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे. इसके अलावा आगामी कुछ दिनों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ आने वाले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!