‘क्यों नहीं आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए’, सीएम हिमंत बिस्व सरमा को अकबर वाले बयान पर EC का नोटिस

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को अकबर वाले बयान पर गुरुवार (26 अक्टूबर) को नोटिस भेजा. सरमा ने ये टिप्पणी राज्य के मंत्री मोहम्मद अकबर को निशाने पर लेते हुए की थी. 

आयोग ने सरमा से सोमवार (30 अक्टूबर) तक जवाब दाखिल करने को कहा है. इलेक्शन कमीशन ने नोटिस में सवाल किया कि क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए. इसको लेकर आप अपना जवाब दें. दरअसल कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरमा की तरफ से गई टिप्पणी को लेकर शिकायत की थी. 

चुनाव आयोग ने क्या कहा?
चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए कहा, ”कोई भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जो मौजूदा मतभेदों को बढ़ा सकती हो, आपसी नफरत पैदा कर सकती हो, या विभिन्न जातियों व समुदायों, धर्मों या भाषाओं के आधार पर तनाव पैदा कर सकती हो.”

हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा था?
हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में कहा था, ”एक अकबर अगर एक जगह पर आते हैं वो सौ अकबर को बुला कर लाते हैं, ये बात भूलिए मत. इस कारण जितना जल्दी हो सकता है, वो अकबर को आप विदा किजिए नहीं तो ये माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी.”

उन्होंने कहा था, ”हमारे देश में कांग्रेस के शासन में लव जिहाद शुरू हुआ. छत्तीसगढ़ में रह रहे आदिवासियों और असम के आदिवासियों को हर दिन धर्मांतरण के लिए उकसा दिया जाता है. इनके खिलाफ आवाज उठती है तो सीएम भूपेश बघेल बोलते है कि हम लोग सेक्युलर हैं. हिंदू को मारना ठोकना क्या तुम्हारा सेक्युलरिज्म है. ये देश हिंदू का देश है और देश हिंदू का रहेगा. ये सेक्युलरिज्म का भाषा हमें मत सिखाओ. ”

सरमा ने आगे कहा था कि आप लोगो को छत्तीसगढ़ को बचा कर रखना है. माता कौशल्या की इस पवित्र धरती को बचा कर रखना है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!