अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- नेता सिर्फ राजनीति करें, धर्म का काम धर्माचार्य करें

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्यों स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सनातन विवाद पर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर के नेताओं में न अध्ययन है,न अनुभव. फिर वे सनातन के बारे में सिर्फ अपने सियासी लाभ लेने के बोलते हैं. इसलिए नेता सिर्फ राजनीति करें, धर्म का काम धर्माचार्य करें. उन्होंने साफ कहा कि जिम्मेदारी देने से पहले जनप्रतिनिधियों को परखा जाना चाहिए.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मौजूदा दौर के नेताओं को लेकर किए गए सवाल पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सख्त लहजे में कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ अनुभव भी हो, तभी आप कुछ कहने-सुनने में सक्षम होते हैं. मौजूदा दौर के नेताओं में न अध्ययन है न अनुभव, फिर आप सनातन के बारे में सिर्फ अपने सियासी लाभ लेने के बोलते हैं. इसलिए नेता सिर्फ राजनीति करें, धर्म का काम धर्माचार्य करें.इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर बनाना सरकार का काम नहीं. धर्मनिरपेक्ष सरकार मंदिर बनाने का काम न करें. मंदिर बनाने का काम धर्माचार्यों पर छोड़ देना चाहिए.

‘नेताओं की परीक्षा लें’
चुनावों को देखते हुए जनता को समझाइश देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि निर्बलों को सबल लोग न सताए, शिक्षा सबको मिले, स्वास्थ्य सबको मिले. इस अवधारणा को लेकर राजनीति का उदय हुआ है, लेकिन अब तो सब उल्टा दिखाई देता है. जनता नेता से जनता के सवाल पूछे और धर्म की बात करने से रोके. यही नहीं जिस तरह स्कूल-कॉलेज में बच्चों की परीक्षाएं होती हैं, उसी तरह नेताओं की भी परीक्षा ली जाए. उन्होंने साफ कहा कि जिम्मेदारी देने से पहले जनप्रतिनिधियों को परखा जाए.

‘500 सालों तक संघर्ष किया’
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि रामालय ट्रस्ट को क्यों भूल गए? ट्रस्ट को क्यों हटाया गया? जबकि वो पक्षकार है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को जन्मस्थान को मानने वालों ने 500 सालों तक संघर्ष किया. 100 साल पहले बने एक संगठन ने कुछ वर्ष पहले कब्जा कर लिया. कोर्ट ने भी पक्षकारों को दरकिनार कर नया ट्रस्ट बनाने की अनुमति दे दी, जो गलत है. सरकार का काम मंदिर बनाना नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!