आचार संहिता में पुलिस की चेकिंग के दौरान पिता-पुत्र से जब्त किए 21 लाख,सबूत के अभाव में रकम जब्त

रतलाम। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड पर है। लगातार चेक पोस्ट में चेकिंग की जा रही है। वहीं इसी कड़ी में रतलाम में भी पुलिस ने एक पिता-पुत्र से लाखों रुपये जब्त किये है। पुलिस कप्तान के निर्देशों पर हो रही जुआ सट्टा के विरुद्ध आए दिन कार्रवाई करने के बाद चर्चा में आई लेडी सिंघम प्रीति कटारे ने अब हवाले की शंका में लाखों रुपए जब्त  किए है। पुलिस ने शहर सराय क्षेत्र स्थित एक बीड़ी सिगरेट की दुकान से पिता पुत्र से हवाला की शंका में मोटी रकम जब्त की है।

माणक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने अमले के साथ जब्त  राशि और पिता पुत्र को लेकर थाने पहुंची । इसी दरमियान सूचना मिलने पर CSP अभिनव वारंगे भी थाने पहुंचे। थाने पर नोट काउंट मशीन के जरिए रकम को गिना गया, जिसमे 21 लाख 9 सौ 29 रुपए निकली। पुलिस ने यह राशि सांवरिया ट्रेड्स से जप्त की है।

माणक चौक थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने जब पिता पुरुषोत्तम मोतियानी और उनके पुत्र संजय मोतियानी से जब्त राशि को लेकर जानकारी मांगी वो नही दे सके । पुलिस की सूचना पर आयकर एवम जीएसटी टीम के अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए । CSP अभिनव वारंगे के मुताबिक प्राप्त रकम को धारा 102 के तहत जब्त  कर कार्रवाई की जा रही है ।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!