BJP से पूर्व मंत्री मोती कश्यप के बगावती तेवर, निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी!, जानें- क्या पड़ेगा असर

कटनी: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकटों की घोषणा के बाद बीजेपी के एक और पूर्व मंत्री बगावती तेवर दिखा रहे है. साल 2018 के चुनाव में बड़वारा से पराजित हुए मोती कश्यप बीजेपी से बगावत करते हुए निर्दलीय मैदान में उतरने के संकेत दिए है. उन्होने जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है.

यहां बताते चले कि मोती कश्यप मांझी समाज के कद्दावर नेता गिने जाते है. मोती कश्यप को साल 2013 के चुनाव के बाद गठित शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मत्स्य पालन विभाग का मंत्री बनाया गया था. इस बार मोती कश्यप की सीट भी बदल दी गई थी.उन्हें कटनी जिले की बड़वारा सुरक्षित सीट से मैदान में उतारा गया था. लेकिन साल 2018 के चुनाव में प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री मोती कश्यप को हार का सामना करना पड़ा था.

मोती कश्यप निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन जमा  पत्र करेंगे
पूर्व मंत्री मोती कश्यप ने इस बार भी बड़वारा सीट से बीजेपी की टिकट मांगी थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह धीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बना दिया. अब मोती कश्यप ने बगावती तेवर अपना लिए है. उन्होने कटनी के जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है. मीडिया से बातचीत में मोती कश्यप ने कहा कि वे कल गुरुवार (26 अक्टूबर) या परसों शुक्रवार (27 अक्टूबर) नामांकन जमा करेंगे.

तो बड़वारा में बीजेपी की जीत का रास्ता कठिन हो जाएगा
मोती कश्यप के इस कदम से बीजेपी में भोपाल तक हड़कंप की स्थिति है. कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला तो बड़वारा में बीजेपी की जीत का रास्ता कठिन हो जाएगा. इसका असर आसपास की सीटों पर भी पड़ सकता है. मोती कश्यप की गिनती मांझी समाज के बड़े चेहरे के रूप में होती है.  इस सीट पर मांझी समाज के तकरीबन 33 हजार वोट है. ऐसे में मोती कश्यप की नाराजगी बीजेपी को भारी पड़ जाएगी. कुछ दिनों पहले उनके पुत्र ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!