विधायक वर्मा का टिकट कटने के बाद छलका दर्द, समर्थकों के बीच रो पड़े

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में बीते 18 साल से विधायक रहे देवेंद्र वर्मा का टिकट काटकर इस बार पार्टी ने एक नए चेहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली बार अपने समर्थकों के साथ ही मीडिया से भी रूबरू हुए। इस दौरान वे भावुक हो चले और फफक कर समर्थकों के बीच ही रोने लगे। उन्हें इस तरह रोते देखा उनके समर्थकों ने उनके आंसू पोंछे, और उनके समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगे, तो उन्होंने कहा अभी वे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। 

खंडवा विधानसभा से बीते चार मर्तबा से खंडवा के विधायक रहे देवेंद्र वर्मा को इस बार भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने खंडवा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे को मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद देवेंद्र वर्मा बुधवार को पहली मर्तबा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए थे। दशहरा मिलन के नाम पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच जब वे पहुंचे तो वे भावुक हो गए। यही नही उन्हें इस अवस्था में देखकर उनके समर्थक भी उनकी आंखों से आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। 

कंचन तनवे को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, और वह इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की बात कर रहे हैं। हालांकि देवेंद्र वर्मा की नाराजगी का खामियाजा तो पार्टी को उठाना पड़ सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!