सीएम शिवराज के खिलाफ ताल ठोक सकते हैं मिर्ची बाबा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी बधाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मिर्ची बाबा चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मिर्ची बाबा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विशेष सीट से चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं दी है. अखिलेश यादव की इस बधाई के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, मिर्ची बाबा बुदनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. बता दें कि, बुदनी से एक और विजय नंदन भी चुनावी ताल ठोंक रहे हैं. 

बता दें कि, सोमवार को महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुलाकात की. सपा प्रमुख यादव ने मिर्ची बाबा से मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. फोटो के कैप्शन में अखिलेश यादव ने लिखा कि, ‘मध्य प्रदेश के मिर्ची बाबा से एक शिष्टाचार भेंट और उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा में एक विशेष सीट से चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं.’ अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. संभावना जताई जा रही है कि, वे बुदनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ सकते हैं.

रेप के आरोपों से हुए बरी
दरअसल, मिर्ची बाबा हाल ही में रेप के आरोप से बरी हुए हैं. रायसेन की 28 साल की महिला ने मिर्ची बाबा पर नशीली भभूति खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. महिला ने 8 अगस्त को 2022 को भोपाल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच के बाद बाबा के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था और अगले दिन 9 अगस्त को ग्वालियर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. 13 महीने तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोष सिद्ध नहीं होने पर 6 सितंबर 2023 को उन्हें रिहा कर दिया.
 
सीएम शिवराज पर हुए हमलावर
बता दें कि, जेल से रिहा होने के बाद मिर्ची बाबा लगातार सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर रहे हैं. जेल से छूटने के बाद ही बाबा ने भोपाल में अपना मुंडन कराया और मीडिया से बातचीत में सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. उनके इस आक्रोश को देखते ही कयास लगाए जा रहे हैं कि, मिर्ची बाबा बुदनी विधानसभा से सीएम शिवराज के सामने चुनाव लड़ सकते हैं. बता दें कि, बुदनी से एक और संत विजय नंदन भी सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!